फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनने का आह्वान

Sun, 10 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट बांटे गए। वहीं वाहन चालकों को रोक-रोककर सील्ट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट अवश्य पहनने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मियों के साथ जीटी रोड पर मंडी समिति के सामने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पंपलेट बांटे। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। तेज गति में वाहन को ओवरटेक न करें। बिना वैध लाइसेंस व वाहन प्रपत्रों के वाहन न चलाएं। रात के समय वाहन चलाते समय डिपर का प्रयोग करें। वाहनों में ओवरलोडिंग न करें। निर्धारित क्षमता का भार लादकर ही वाहन चलाएं। वाहन पर रिफलेक्टर जरूर लगवाएं और वाहन चलाते समय स्टंट न करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों को प्रचार-प्रसार पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। पाल चौराहा, मंडी समिति के सामने, रोडवेज बस अड्डा समेत कई स्थानों पर करीब पांच हजार पंपलेट बंटवाए। इस दौरान बाइक सवारों को रोककर हेलमेट का महत्व बताया गया। उन्हें हेलमेट लगाने के बाद ही बाइक चलाने की नसीहत दी गई।

बताया गया कि अक्सर दुर्घटनाओं के वक्त सिर में चोट लगने से बाइक सवार की मौत होती है। जो लोग हेलमेट लगाकर सफर करते हैं वे अक्सर दुर्घटना का शिकार होने पर गंभीर चोट से बच जाते हैं। हेलमेट उनका सुरक्षा कवच साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें