फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान के बरामदे में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। कस्बा के लोहिया नगर में बंद पड़े एक मकान के बरामदे में युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन युवक के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोहिया नगर सकरावा रोड निवासी अजय कुमार शर्मा (25) दिल्ली में रहकर लकड़ी का काम करता था। होली के त्योहार पर वह घर आया था। शनिवार सुबह पास में स्थित भारतीय इंटर कालेज के पीछे सत्येंद्र यादव के बंद पड़े मकान के बरामदे में लगे हुक के सहारे प्लास्टिक की पट्टा से शव लटका मिला। इससे विद्यालय कर्मियों व परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारवाया। इससे पहले अजय के भाई गोविंद की करंट लगने से मौत हो चुकी थी। मां गौरी देवी की एक साल पहले व पिता जवाहर लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल पाई गई। परिजनों का कहना कि मृतक शराब का सेवन करता था। पुलिस के मुताबिक अजय की आत्महत्या करने की वजह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई थी मां की बरसी
अजय की मां गौरी देवी की एक साल पहले मौत हुई थी। गुरुवार को उनकी बरसी का कार्यक्रम था। अब अचानक अजय की मौत से परिजन दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें