फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन को छू रही केबल, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से जमीन से छूती केबल हादसे को दावत दे रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार केबल को सही करने के लिए कहा, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मलिकपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर के मुख्य मार्ग के किनारे घरेलू उपभोक्ताओं को सप्लाई के लिए डाली गई केबल जमीन को छू रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पूर्व प्रधान अंतर सिंह, बृजेश कुमार, अरुण कुमार, भोला यादव, सोनू यादव, विपिन कुमार आदि ने बताया कि बिजली लाइन का एक खंभा टूट जाने से केबल जमीन को छू रही है। इसके लिए कई बार विभाग के लाइनमैनों से लेकर जेई तक को अवगत कराया, लेकिन इसके बाद भी नया खंभा नहीं लगाया गया। ग्रामीणों ने विभाग के आला अफसरों से तत्काल लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें