फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: केबल बॉक्स फुंका, 70 गांवों की आठ घंटे गुल रही बिजली

Tue, 26 Dec 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली उपकेंद्र का केबल बॉक्स फुंक जाने से 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों को दिनभर पानी के लिए भटकना पड़ा। आठ घंटे बाद बिजली कर्मियों ने खराबी दूर की। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शहर के तिर्वा मार्ग पर गोलकुआं के निकट स्थित 33 केवीए का केबल बॉक्स लगा हुआ है, जो मानपुर उपकेंद्र से जुड़ा है। रविवार सुबह 4.10 बजे 33 केवीए केबल बॉक्स फुंक गया, जिसके बाद तिर्वा क्राॅसिंग क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद कर्मचारियों ने जांच की खराबी दूर कर दी। दोपहर करीब 12.30 बजे सप्लाई शुरू हो सकी।



12 गांवों में पांच दिन से बिजली संकट
गुरसहायगंज। क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग में एक बिजली के पोल में लगी केबल पांच दिन पहले जल गई थी, जिससे 12 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय लाइनमैन से की, लेकिन ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को लाइनमैन केबल जोड़ने पहुंचा तो जिस व्यक्ति के घर के सामने बिजली का पोल लगा था, उसने पोल हटाने की बात कहते हुए लाइनमैन को केबल नहीं जोड़ने दिया। जिस कारण सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है लाइनमैन से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें