फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु, शुक्र व सोम सभी दुकानें खुलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्योहार में व्यापारियों की हो रही दिक्कत को दूर कराने के लिए उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। मांग किया कि इस बार गुरुवार शुक्रवार व सोमवार को पूरी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि लॉकडाउन से लेकर अब तक व्यापारी केंद्र व राज्य सरकार की सभी बातें मान रहे हैं। कोविड-19 जैसी महामारी जिले में भी तेजी से बढ़ रही है पर व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इसमें कुछ शिथिलता की भी आवश्यकता है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कानपुर महानगर की तर्ज पर इस बार सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार के चलते गुरुवार शुक्रवार व सोमवार को पूरी बाजार खोलने की अनुमति दी जाय।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने व्यापारियों को विचार कर निर्णय लेने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के निर्णय में सभी लोग मिलकर सहयोग दें। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष यतीश स्वरूप सक्सेना, सुशील कुमार दुबे, युवा जिलाध्यक्ष सौमित्र कुमार मिश्रा, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित शाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें