खड़िनी। आठ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए व्यापारी की ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
खड़िनी के मुख्य बाजार निवासी रामजीवन (52) व्यापारी थे। दो अप्रैल को वह दुकान के लिए सामान लेने छिबरामऊ गए थे। लौटते समय ग्राम रमपुरा खोजीपुर के सामने अचानक ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सौ शैया अस्पताल ले गए। वहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया था।
सैफई में इलाज के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। रामजीवन के परिवार में पत्नी विनीता, तीन पुत्र और एक पुत्री है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। व्यापारी की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण परिवार के सामने भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।