फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीटी रोड पर शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। कानपुर से दिल्ली सवारियां लेकर जा रही भरी रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन में आग पकड़ते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे खड़ा दिया। सभी 21 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

गौतमबुद्घ के डेरीमच्छा निवासी बिजेंद्र कुमार खुर्जा डिपो की रोडवेज बस चालक है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे वह मैनपुरी के कुरावली निवासी परिचालक इंद्रेश कुमार के साथ कानपुर से दिल्ली बस ले जा रहे थे। बस में करीब 21 सवारियां मौजूद थी। इस दौरान जीटी रोड पर जसोदा कस्बा के पास सतवारी गांव सामने शार्ट सर्किट से बस के इंजन में आग लग गई। आग की लपटें निकलने पर उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सवारियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन

कन्नौज डिपो के एआरएम सुदेश कुमार निगम ने बताया कि बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। सवारियों को दूसरी से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें