फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्करा कर बस खाई में गिरी, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर खाई में जा गिरी। हादसे में स्लीपर बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन





आजमगढ़ से स्लीपर बस 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर कट 203 पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में चली गई। बताया जा रहा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
हादसा होते ही बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी व ठठिया पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन



हादसे में ये हुए घायल
गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी विक्रांत सोनकर (21), बदायूं के उदयती थाना क्षेत्र के कुंदन रोहनाई गांव निवासी नरेंद्र कुमार, आजमगढ़ के नई सब्जी मंडी बालाइसा निवासी चंद्रकला (34), जानकी विश्वकर्मा (60), अर्जुन विश्वकर्मा (15), अजय विश्वकर्मा (32), रितिका विश्वकर्मा (17), फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी यतीश सिंह चौधरी (30), फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी भुवनेश कुमार (30), आगरा के अहिनेरा थाना क्षेत्र के राय गांव निवासी रमेश कुमार (45), पुरानी दिल्ली के तिमहारपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव निवासी सुरेश गुप्ता (49), संजीव गुप्ता (25), सरोज गुप्ता (48), सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव निवासी हीरावती (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार 26 यात्रियों को दूसरे वाहनों से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें