फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बस में आगजनी व तोड़फोड़ करने वाले पुलिस से दूर

Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सराय दौलत में जीटी रोड पर पर रोडवेज बस में आग लगाने और पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की तालश की जा रही है। इस मामले में 212 लोगों के खिलाफ कई गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नामजद हुए लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन नामजद हुए लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार की रात कस्बे सराय दौलत में सड़क के किनारे बैठे ओम जीत कुशवाह को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कई घंटे तक बवाल काटा था और पुलिस पर पथराव फायरिंग कर रोडवेज बस में आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने 62 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल पुलिसकर्मी व रोडवेज बस के चालक परिचालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैली है। वह बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। मुकदमे की जांच कर रहे सराय प्रयाग चौकी प्रभारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। अज्ञात लोगों की भी सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से खींची गई फोटो के आधार पर शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें