फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सीएम का पुतला फूंका

Sun, 15 Mar 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा भारत विरोधी किए जा रहे कार्यों को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मकरंदनगर चौराहे पर जम्मू कश्मीर के सीएम का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर हिंदु युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मुनी कुशवाहा के नेतृत्व में नगर उपाध्यक्ष आकाश कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी निहाल वर्मा, विशाल कुशवाहा, अखिलेश, संगम, आशीष आदि मकरंदनगर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कोसा। उनका पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए मकरंदनगर चौराहे पर पहुंचे।

यहां उन्होंने पुतले में आग लगाकर विरोध प्रकट किया। आरोप लगाया कि आतंकवादी मसरत आलम को जेल से रिहा किया गया, जिससे लगता है कि सरकार पाकिस्तान के इशारे पर चल रही है। जम्मू कश्मीर का इससे माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मसरत आलम को गिरफ्तार कर पुन: जेल में बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें