फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सराफा कारोबारी की हत्या कर शव एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे फेंका

Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
फोटो:42: मनोज यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
तिर्वा। दावत खाने गए सराफा कारोबारी का शव एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विरोध के चलते करीब 15 घंटे बाद पंचनामा की प्रक्रिया शुरू हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कस्बा के सुभाष नगर निवासी मनोज यादव (40) की उमरायपुरवा गांव में सराफा की दुकान है। रविवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अलीनगर-मतौली अंडरपास के निकट उनका शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी ले आई। घटना के बाद मोर्चरी पहुंचे परिजन और अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।



पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच करीब 15 घंटे तक तीखी नोकझोंक चलती रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर कुलवीर सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया और नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन




मनोज की पत्नी सोनी ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम पति से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह तालग्राम थानाक्षेत्र के गोवा गांव में दावत खाने जा रहे हैं और उनके साथ गोवा गांव निवासी नीतू व तीन अन्य लोग हैं। देर रात तक घर न लौटने पर कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि दुकान बंद करने के बाद मनोज के पास मौजूद जेवर और नकदी भी गायब हैं, इससे लूट के बाद हत्या की आशंका है।



कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीतू व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी कुलवीर सिंह ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

फोटो:42: मनोज यादव की फाइल फोटो।

फोटो:42: मनोज यादव की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें