प्रानपुर पल्यौरा के प्रधान और पूर्व प्रधान में मतदाता सूची में शामिल
फर्जी वोटों को कटवाने की एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार
को मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाहर मकान बनाकर रह
रहे लोगों के वोट गांव की मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे।
प्रानपुर पल्यौरा
के प्रधान रामकिरन यादव ने एसडीएम को सौंपे पत्र में ऐसे लगभग 20 वोट
कटवाने की मांग की थी, जिनके नाम गांव से बाहर शहरों में रह रहे वहां की
मतदाता सूची में भी शामिल हैं। पूर्व प्रधान हरिमोहन सिंह यादव ने भी लगभग
42 फर्जी वोट कटवाने को एसडीएम को पत्र सौंपा था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार
अवनीश कुमार मामले की जांच सौंपी।
उन्होंने मंगलवार को गांव पहुंचकर जिन
वोटों को कटवाने की शिकायत की गई थी, उनके घर-घर जाकर जांच की। बताया कि
गांव के वह लोग जिन्होंने बाहर मकान बना लिए हैं और उनके नाम वहां की
मतदाता सूची में शामिल है। ऐसे में उनके नाम गांव की मतदाता सूची से कट दिए
जाएंगे। बताया कि दोनों पक्षों की आपत्तियों के आधार पर जांच में लगभग
15-15 नाम प्रकाश में आए हैं। जिनके वोट कट सकते हैं।