जब वह कस्बा गुरसहायगंज में दवा लेने जा रही थी। इसके बाद उन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और कन्नौज के मियागंज गांव में छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की जिसकी जानकारी होने पर उन लोगों ने दबंगई के बल पर धमकाया और पति को पकड़ ले गए। उसकी खूब पिटाई की।
इससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई और बाद में मौत भी हो गई। मामले में पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई। उसी मामले की पुलिस से जानकारी मांगी गई और मुकदमा दर्ज ना होने का मामला सामने आने पर हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
एसपी बोले, न्यायलय के आदेश पर मुकदमा
इस पूरे मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आठ साल पहले की शिकायत के आधार पर कोर्ट के निर्देश के तहत रिपोर्ट हुई है। शिकायतकर्ता सामने भी नहीं आई है, कोर्ट का आदेश आया है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की तफ्तीश करवाई जा रही है।