फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा को डेंगू

Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,कन्नौज
विज्ञापन
भर्ती छात्रा ऋचा पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में बुखार व डेंगू से प्रभावित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। बुधवार को मेडिकल कालेज के फीवर क्लीनिक में चिकित्सकों की टीम ने 82 मरीजों का उपचार किया। इनमें कन्नौज की एक छात्रा को डेंगू के लक्षण की पुष्टि जांच से हुई। छात्रा को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज ओपीडी के फीवर क्लीनिक में डाक्टर प्रदीप खार्या और उनकी टीम ने 82 मरीजों का उपचार किया। इनमें दो दर्जन मरीजों की जांच हुई। प्रारंभिक जांच में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। इन दोनों मरीजों की मशीन से जांच कराने के लिए लैब भेजा गया है। लैब के इंचार्ज डाक्टर संजीव त्रिपाठी ने बताया कि जांच में कन्नौज शहर के मोहल्ला कचहरी टोला निवासी बीएससी की छात्रा ऋचा पटेल (18) पुत्री शिवशंकर पटेल की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। एक अन्य मरीज की भी जांच की जा रही है।

डाक्टर खार्या ने बताया कि ऋचा पटेल की रिपोर्ट आने के बाद उनको इमरजेेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सक के मुताबिक शुरूआत में ऋचा के प्लेटलेट्स 59 हजार थे। उपचार के बाद प्लेटलेटस बढ़कर 67 हजार हो गए है। अभी तक मेडिकल कालेज में दस मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें