फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर पर 23 से भूख हड़ताल

Sun, 18 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्च की हुई बैठक में बीएसए कार्यालय पर 23 अक्तूबर से भूख हड़ताल की घोषणा की गई। जिला संयोजक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शासन शिक्षामित्र के साथ हैं।
विज्ञापन


किसी तरह का आदेश वेतन रोकने का नहीं दिया गया। इसके बावजूद शिक्षामित्रों के साथ ज्यादती की जा रही है। कहा कि 21 अक्तूबर के स्थान पर अब 23 को बीएसए कार्यालय में भूख हड़ताल होगी। राननवमी सहित कई पर्वों को लेकर कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

अनूप कटियार ने कहा कि शिक्षामित्र समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उनको समय से वेतन मिलन चाहिए। विनय पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र करो, मरो की स्थित में है। सीतेंद्र व रामपाल भारती ने कहा कि शिक्षा मित्रों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। इस मौके पर मुकेश राजपूत, रामबरन, चमन कुशवाहा, रामगोपाल, अनूप कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें