तिर्वा। जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में भाई-बहर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के कडेरा गांव निवासी सीमा ने बताया कि आठ दिन पहले पति व जेठ ननद को छोड़ने जा रहे थे। तभी देखा कि गांव के ही मेवाराम ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भैंसे बांध रखी थीं। विरोध किया तो मेवाराम, सुमित कुमार धीरेंद्र, बंटी शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, रिशू शुक्ला, सतेंद्र, अजीत व तीन से चार अज्ञात लोगों ने गालीगलौज करते हुए पति को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति समेत ननद को गंभीर चोट आ गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।