फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फिल्म सिटी बनाने का सही फैसला-मंदाकिनी

Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी रविवार को छिबरामऊ पहुंचीं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सभी का अभिवादन किया। उन्होंने फिल्म सिटी बनने के फैसले को नई प्रतिभाओं के लिए बेहतर कदम बताया है।
विज्ञापन

इटावा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ जाते समय छिबरामऊ के ब्लूवेल ब्यूटी हब पर पहुंचीं अभिनेत्री मंदाकिनी के आने की जानकारी पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। प्यार और सम्मान देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए सरकार की ओर से चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। प्रदेश सरकार मुंबई की तरह नोएडा में फिल्म सिटी बना रही है, यह अच्छा कदम है। इससे अभिनेताओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे या नहीं, इसके परिणाम तो फिल्म सिटी बनने के बाद ही सामने आएंगे। फिल्म जगत की ओर जाने वाले युवा सही तरीकों से जुड़ें, ऐसा काम न करें, जिससे निराश हों। बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। इस दौरान जहान्वी गुप्ता, मोहिनी, प्रदीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, आनंद गुप्ता, लालू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें