फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कदम-कदम पर टूटे मेनहोल व जाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद की अनदेखी के चलते शहर के हर गली-मोहल्ले के नालियों के जाल व भूमिगत नालों के मेनहोल टूट चुके हैं। एक साल से लोग मुसीबत सह रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। बारिश के समय इनमें वाहन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बीते सप्ताह एक नाली पर जाल न होने की वजह से ई-रिक्शा पलट गया था। इसके नीचे दबकर किशोर घायल हो गया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जहां इन दिनों नाले-नालियों पर पड़े जाल टूटे और जर्जर न हों। वहां के सभासद भी इस समस्या से बखूबी परिचित हैं, मगर वह भी अनजान बने बैठे हैं। इन दिनों बारिश का मौसम है। बारिश के वक्त पानी से नालियां और गलियां लबालब होती हैं। ऐसे वक्त में अनजान वाहन चालक और पैदल लोग इन टूटे जालों में गिरकर घायल हो रहे हैं। मगर इन्हें सही कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही है।
विज्ञापन


फोटो-15, गुदड़ी
शहर के पक्कापुल से गुदड़ी होकर नाला मछरट्टा का मुख्यमार्ग है। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहन चलते हैं। खासकर मुख्यमार्ग पर जाम लगने के बाद वाहनों की संख्या दोगुनी से अधिक हो जाती है। इस मार्ग पर स्थित भूमिगत नाले पर मदीना मस्जिद के पास बड़ा जाल टूटा है। यही नहीं आगे तीन स्थानों पर मेनहोल पर बने जाल सालों से टूटे हैं। इनमें कई बार वाहन भी गिर चुके, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

फोटो-16, तकिया नसरत शाह से रेलवे रोड

शहर के बीबीगंज, चिलसरा समेत गंगा के किनारे बसे गांवों तक के लोग रेलवे स्टेशन जाने के लिए बजरिया चौकी के सामने से तकिया नसरत शाह होकर जाते हैं। यहां सलीम उर्फ अप्पे के मकान के बाहर करीब डेढ़ साल से जाल टूटा पड़ा है। एक कोने पर ढाई फीट लंबा जाल सही होने पर लोग बचकर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के वक्त कई बार लोग गिरते हैं, तो आसपास के लोग मदद करके निकालते हैं।

फोटो-17, तकिया नसरत शाह से भाऊटोला
तकिया नसरत शाह से भाऊटोला जाने वाले मुख्यमार्ग पर सलीम उर्फ अकरम के जरदोजी कारखाने के सामने काफी गहरा नाला है। इस पर एक तरफ का जाल टूटकर लटक गया है। यहां से हर वक्त बच्चे, वृद्ध और महिलाओं का आना-जाना रहता है। अकरम का कहना है कि पालिका को इसकी जानकारी दे दी गई है, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। लगता है पालिका को हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


-गुदड़ी के पास टूटे जालों को बदलवाने के आदेश दे दिए हैं। अन्य जहां भी जाल टूटने की जानकारी मिलेगी, उसे शीघ्र ही सही कराया जायेगा। सभासदों से भी सूचनाएं देने के लिए कह दिया गया है।
- रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें