फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ब्लैकमेल कर युवती से 2.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिरतिया निवासी साहिद्दीन कुरैशी की ननिहाल कन्नौज में है। इसके चलते उसके घर भी उसका आना-जाना था। आरोप लगाया है कि नहाते समय युवक ने उसका वीडियो लिया। उसके बाद युवक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी।
कहा कि एक शादी समारोह में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो साथियों ने दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाए। कहा कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने तीन लाख रुपए की मांग की। इस पर उसने बहन के रखे 2.70 लाख रुपये चोरी कर दे दिए। उसके बाद भी युवक ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो अपने फोन से डिलीट नहीं किए बल्कि पांच लाख रुपये की मांग और कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें