फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकानों के ताले तोड़े

Sat, 21 Feb 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बीते एक माह में चोर करीब दर्जन भर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बीती रात चोरों ने कांशीराम कालोनी के पास परचून की दुकान के ताले तोड़ उसमें रखा सामान पार कर दिया। वहीं चोरों ने निगम मंडी के पास भी परचून की दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जीटी रोड हाइवे किनारे बनी कांशीराम कालोनी निवासी गोपाल गुप्ता पुत्र पप्पू की कालोनी के पास ही मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में परचून की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने मोहल्ले के कई मकानों के  दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दुकान के ताले तोड़कर तीन कुंतल आटा, 15 किलो सरसों का तेल, दर्जनों पैकेट गुटखा समेत अन्य कीमती सामान के अलावा एक गैस सिलेंडर और गोलक में रखे 1500 रुपये की नकदी पार कर दी।

शनिवार सुबह जब लोगों की आंख खुली और उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो पता चला बाहर से कुंडी लगी हुई है। लोगों ने किसी तरह घर की कुंडी खुलवाई। इसके बाद पता चला कि पड़ोस की परचूनी की दुकान में ताले तोड़कर चोरी हुई है। दुकान स्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दुकान स्वामी ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर निगम मंडी के पास परख गुप्ता की परचून की दुकान के भी चोरों ने ताले तोड़ दिए। इस दौरान मंडी से निकल रहे कुछ लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन लोगों ने एक चोर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को लोगों ने चोर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें