फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल विवाद निपटा, किसानों को मिला मुआवजा

Tue, 10 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जमीन
विज्ञापन
इंदुयागंज स्थित काली नदी पर अटके पुल पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। रुकावट बने 28 किसानों को मुआवजा देकर उनकी भूमि को अधिग्रहण कर लिया गया है। पुल बनने से आसपास के सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। तहसीपुर-ठठिया व संयोगिता मार्ग भी इससे जुड़ जाएगा। अभी सैकड़ों गांव के लोगों को रोजाना काली नदी नाव से पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ जाना पड़ता है। सरकार ने वर्ष 2012 में यहां पर पुल स्वीकृत किया था।
विज्ञापन


5 करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाले इस पुल को सेतु निगम ने नदी के ऊपर बनाकर खड़ा कर दिया। इसमें दोनों तरफ ढलान व उतार में करीब 28 किसानों की जमीनें जा रही थीं। 2014 से लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग जमीन लेने के लिए माथापच्ची कर रहा था। दो अप्रैल को लोक निर्माण विभाग ने 24 लोगों का गजट कराकर आपत्तियां मांगी थीं। आखिरकार प्रशासन की मेहनत रंग लाई और काबिज लोगों को मनाकर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने कहा कि पुल का आवागमन कुल 28 किसानों की वजह से लटका हुआ था। उन सभी को मनाकर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया। किसानों को करीब 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि इंदुयागंज पुल को लेकर प्रशासन लगातार किसानों के संपर्क में था। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी किसानों को मनाने की अपील की गई थी। उन लोगों ने भी किसानों से वार्ता की। कहा कि इस पुल के शुरू हो जाने से आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों का रास्ता काफी सुगम हो जाएगा। निर्माण शुरू हो गया है। मानीटरिंग कराकर जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें