सौरिख(कन्नौज)। हरदोई से प्रेमी के साथ आई युवती ने मंदिर में शादी रचा ली। युवक के घर पहुंचे युवती के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
थाना इलाके के राजपुर गांव निवासी विकास सिंह हरदोई जिले के एक गांव में रहकर मधुमक्खी पालन कर रहा था। यहां की युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन पहले विकास युवती को लेकर अपने गांव आ गया। गांव के मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शनिवार को युवती के पिता खोजबीन करते हुए विकास के घर पहुंच गए। यहां दोनों के शादी कर लेने की जानकारी पर पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
सुनवाई न होने पर सीओ शिवकुमार थापा से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में सीओ का कहना है कि शिकायत पर जांच कराई जाएगी।