फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में टीचर को मारी गोली

Sat, 02 Mar 2013 01:33 PM IST
कन्नौज/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर लौट रही टीचर की सकतपुर मोड़ के पास सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामला एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव की वंदना सविता (20) पुत्री राम विलास सविता हसेरन के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। वह अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्कूल तक पैदल जाती थी।

वह शुक्रवार को स्कूल से लौट रही थी। शाम करीब चार बजे हसेरन व हुसैननगर गांव के मध्य सकतपुर मोड़ पर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ही बिहारीपुर गांव निवासी सुभाष पाल पुत्र रामलखन पाल उसे गोली मार कर भाग निकला। इस दौरान आसपास के लोगों ने सुभाष को पहचान लिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन जब वंदना को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। सीओ तिर्वा ने बताया कि सुभाष युवती से एकतरफा प्यार करता था। इससे पहले भी कई बार उसने रास्ता रोककर अपने प्यार का इजहार किया था। परिवार के लोगों से भी उसने शिकायत की थी।

इस पर कुछ दिनों से वंदना के साथ उसके छोटे भाई हरीश को भेजा जाने लगा था। शुक्रवार को किसी वजह से हरीश साथ नहीं गया। सुभाष ने उसे अकेला देख गोली मार दी। मृत टीचर के पिता ने इंदरगढ़ थाने में सुभाष के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें