जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले ऐसे कई
दिग्गज भी हैं, जिनका भाग्य रविवार को खुलेगा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री
विजय बहादुर पाल की पुत्रवधू पूजा वर्मा, हसेरन ब्लॉक प्रमुख दिगंबर सिंह
यादव की पत्नी उर्मिला यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसेरन उदय राजपूत की पत्नी
पूनम।
सपा नेता रजनीकांत यादव, गुगरापुर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख
राजेंद्र सिंह यादव, तालग्राम ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान, भाजपा जिलाध्यक्ष
नरेंद्र राजपूत, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजय भारती की पत्नी अलका
भारती, तालग्राम चेयरमैन दिनेश यादव की पत्नी मिथलेश यादव, विस क्षेत्र
अध्यक्ष सपा संजू कटियार की पत्नी शिल्पी।
भाजपा नेता विशाल दुबे की
पत्नी पूजा दुबे, छिबरामऊ ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, श्याम सिंह यादव, पूर्व
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया, छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव के भाई
शैलेंद्र यादव, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, बाबा
रामप्रकाश यादव, जेजेबीसीडब्ल्यूसी सदस्य ज्योति सिंह।
नेम सिंह
यादव, प्रीतू कटियार उर्फ श्रुति प्रवास, भाजपा नेता सौरभ कटियार की
रिश्तेदार अर्चना, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शबीना बेगम के पति जामिल
सिद्दीकी, मोहम्मद हनीफ खां, बसपा से विस क्षेत्र प्रत्याशी रहे महेंद्र
कुमार, रामकरन कश्यप, भाजपा से रामनरेश, सुभाष शाक्य, सपा नेता राकेश
कठेरिया की पत्नी रंजना।
गीतेंद्र सिंह, बसपा के युवा नेता अंकुश
कुशवाहा, आम आदमी पार्टी के नेता गुड्डा ठाकुर की पत्नी कामना सिंह,
निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह की पत्नी रीता, पूर्व चेयरमैन सौरिख
रणवीर सिंह आदि हैं। उध्ार, मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मतगणना
स्थलों की व्यवस्था देखने को जिले के आला अफसर निकले। तैयारियों के साथ ही
सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया।
प्रेक्षक लोकेश कुमार,
डीएम अनुज झा, एसपी कलानिधि नैथानी व सीडीओ उदयराज यादव ने नवीन मंडी
समिति जीटी रोड कन्नौज, तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज, छिबरामऊ के मंडी समिति,
मढ़पुरा के महात्मा गांधी इंटर कालेज समेत सौरिख, तालग्राम, जलालाबाद आदि
मतगणना स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
बैरीकेडिंग,
जाली, टेबल व कुर्सियां देखीं। अफसरों ने रात के लिए बिजली, जनरेटर की
व्यवस्था कर अन्य सभी सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी,
टायलेट समेत अन्य सुविधाएं करने को भी कहा। मतगणना स्थल पर प्रवेश पास
देखकर ही प्रत्याशी, एजेंट को अंदर घुसने की अनुमति देने के निर्देश के साथ
ही तलाशी लेने को भी कहा गया है।