फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर जन्मा, प्यारा यीशु हमारा

Fri, 25 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा रोड पर स्थित शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में क्रिसमस पर मेले का आयोजन हुआ। स्कूल के बच्चों ने कई खानपान के स्टाल सजाए। इस दौरान सहपाठियों व अभिभावकों ने पहुंचकर जहां बच्चों का मनोबल बढ़ाया, वहीं जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में आयोजित हुए मेले में आठवीं, 11वीं और नवमी, 10वीं में अध्ययनरत छात्रों ने टिक्की, गोल गप्पे, पावभाजी, छोला भटूरा, बरगर, पकौड़ा, पेस्ट्री, मैगी, चाउमीन सहित अन्य स्टाल लगाए। इन स्टालों पर विद्यालय प्रबंधतंत्र की ओर से खरीदारी के लिए कूपन की व्यवस्था की गई थी।

बच्चों ने कई स्टालों पर पहुंचकर सजाए गए पकवानों का स्वाद चखा और जमकर मस्ती की। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि जिस स्टाल पर सबसे अधिक कूपन एकत्रित होंगे और बिक्री होगी उन स्टालों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय चयन करके पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते स्टाल लगाए बच्चों ने सहपाठियों व अभिभावकों को आवाज देकर अपने स्टालों की ओर आकर्षित करके खरीदारी के लिए विवश किया। प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया, प्रबंधक ग्रीशभान सिंह, निदेशक राजकुमारी सिंह ने सभी स्टालों पर पहुंचकर उनका निरीक्षण किया और बच्चों की ओर बनाई गई चीजों को भी चखा।

बाल मेले में देवांशी, अंजू, मंजू, शिवमेंद्र, प्रिंस, ओमजी, जिसान, दिव्या, शुभांगी, सूर्या, निरभय, नारायन, योगेश आदि छात्र-छात्राओं ने स्टाल सजाए। साथ ही प्रियंका त्रिपाठी, प्रियंका शुक्ला, गौरी, पूजा, निशी, पूजा, रिया, त्रिप्ती, अमिता सहित अन्य अध्यापकों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें