तिर्वा । एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की छानबीन की। छानबीन के दौरान शव की जेब से निकली पर्ची पर दर्ज मोबाइल नंबर की मदद से शिनाख्त कर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद कॉल कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर होश उड़ गए।
मध्यप्रदेश के पन्ना के मुटुवा कला गांव निवासी शंकर सिंह (40) छोटे भाई जाहर सिंह के साथ तीन चार दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा निवासी साले धीरेंद्र सिंह के घर आया हुआ था। जाहर सिंह ने बताया कि शनिवार को नाराज होकर घर से चला गया था। रविवार की सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध अवस्था में शव मिला देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो जेब से एक पर्ची पर मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने जब नंबर पर बात की तो भाई जाहर सिंह से बात हुई तब शव की शिनाख्त हो सकी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।