फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नाैज)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात प्लेटफार्म के तीन नंबर ट्रैक पर एक युवक पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक तिर्वा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र दुर्गेश श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव कानपुर नगर के नाैबस्ता के गांव खाड़ेपुर का निवासी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखी एक सीट के पास पुलिस को लावारिस बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ अभिलेख मिले, जो छिबरामऊ कोतवाली की सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी देव सिंह (26) के नाम के थे। अभिलेखों के आधार पर जीआरपी पुलिस ने बैग को ट्रैक पर मिले युवक का मान लिया और हरीनगर में परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर देव सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे पर उन्होंने पुत्र के रूप में पहचान करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देव सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने खुद को राजस्थान में होना बताया। साथ ही कहा कि उसने शराब पी रखी है और उसका बैग कहीं छूट गया है। देर रात थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें