फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश व उत्साह के साथ तन-मन की कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जोश व उत्साह के साथ मना। तड़के ही लोग योग के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंचे। ग्रामीणों के अलावा अफसरों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों भी योग की पाठशाला में शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन परेड मैदान पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में विशिष्ट अतिथि सांसद सुब्रत पाठक, डीएम राकेश मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह व एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी आदि सैकड़ों कर्मचारियों व शिक्षकों ने योग से मन व तन की कसरत की।
कन्नौज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रदीप तिवारी व प्रधानाचार्य स्वाती दुबे ने योग का महत्व बताया। प्राथमिक स्कूल चौकी मुस्तफाबाद में बच्चों को शिक्षक गोपाल गुप्त ने योग कराया। लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशीष शुक्ल की देखरेख में योग की पाठशाला चली। प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया में प्रधानाध्यापक रेनू कमल ने योग कराया। तिर्वा के दीनानाथ बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने योग किया। योग विशेषज्ञ एके सिंह चंदेल ने कई योग-प्राणायाम कराए। प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी, श्याम बाबू त्रिपाठी, देवकष्ठ द्विवेदी, कीर्ति द्विवेदी, अनुज गुप्त, अनिल यादव व राधेश्याम आदि मौजूद रहे। कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर में भी प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी की देखरेख में योग हुआ।
विज्ञापन

छिबरामऊ। सिटी चिल्ड्रंस एकेडमी में प्रबंधक प्रदीप प्रधान व योग शिक्षक देवेश दीक्षित ने कहा कि योग शरीर की तमाम विकृतियों को दूर करता है। प्रधानाचार्य जिम थॉमस, प्रशासक सुधा प्रधान, सीईओ विश्वास प्रधान, बृजेश दीक्षित, लिली कुट्टी ने योग किया। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में योग दिवस पर प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, आकाश द्वितीय एवं लकी तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक पूजा पांडेय व प्रधान प्रतिभा मिश्रा मौजूद रहीं। गीतापुरम कॉलोनी में ज्ञाना इंटरनेशन प्ले ग्रुप स्कूल में प्रबंध निदेशक रामानंद वर्मा ने योग के महत्व को बताया। यहां हिमांशु वर्मा, शिवम वर्मा रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर, योगाचार्य राघवेंद्र पांडेय, रीता त्रिपाठी ने अभ्यास कराया। स्काउट गाइड एवं गायत्री परिवार के सहयोग से मोहल्ला सुभाष नगर में स्काउट भवन में शिविर लगा। योग शिक्षक रामचंद्र दुबे, लज्जाराम वर्मा, हरिओम, परशुराम पाल मौजूद रहे।
तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र ने तालग्राम ब्लॉक परिसर में योग शिविर लगाया। यहां सत्येंद्र कुमार, जिला युवा अधिकारी रोहित त्रिपाठी, संयुक्त बीडीओ संजय दोहरे, एडीओ मुनीश गौड़ व रवि प्रताप सिंह और अरविंद सिंह मौजूद रहे।
आओ करें योग, काया को बनाएं निरोग
तालग्राम/तिर्वा/जलालाबाद। जागृति पब्लिक स्कूल में योगाचार्य कुलदीप प्रजापति ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय, लिपिक दीपक सविता, प्रधानाचार्य प्रमोद सविता, अनुज यादव, नितेश सिंह, नरसिंह, सर्वेश कुमार, गोकन सिंह, रवि शर्मा, सफाई नायक संतराम मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय बगुलिहाई में भी बच्चों को योग कराया गया। प्रधानाध्यापक मिथलेश शुक्ला, रामासिंधु, गीता देवी, अनुज, संदीप, रजनीदेवी मौजूद रहीं। आदर्श इंटर कॉलेज ठठिया में योग शिविर में प्रधानाचार्य अनुराधा और आदित्य गंगवार ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें