फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Sat, 27 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभासदों द्वारा मंदिर परिसर के पास हो रहे निर्माण के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। कई सभासदों ने जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़कों की समस्या को भी रखा। सभासदों का कहना था कि जलनिगम बनी-बनाई सड़क को खोद तो डालता है, पर दुरुस्त कराने की व्यवस्था नहीं करता है।

सभासद सावित्री पांडेय ने सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर के पास हो रहे निर्माण और पालिका की सड़क पर लगाए गए गेट से संबंधित पत्र अध्यक्ष को सौंपा। पालिकाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मामले में ईओ को जरूरी कार्रवाई के लिए लिखा है। बैठक में सावित्री पांडेय, हरिशरण शाक्य, कन्हैयालाल शाक्य, शेर सिंह पाल, सुनीता यादव, संगीता, वंदना, अर्चना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें