फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यानी यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट से विषय के अनुसार मॉडल पेपर देख सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद भारत का सबसे बड़ा राज्य शिक्षा बोर्ड माना जाता है। शैक्षिक सत्र 2022-23 इंटरमीडिएट के लिए 24 हजार और हाईस्कूल में 29 हजार छात्राएं पंजीकृत हुए हैं। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक वर्ष 2023 में इंटर की परीक्षा देने की तैयारियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मॉडल पेपर जारी किए हैं।
एसडी बालिका इंटर कॉलेज मकरंदनगर की प्रधानाचार्य रीना कनौजिया का कहना है कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हर साल मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। इसमें कोर्स का भी जिक्र होता है, इससे परीक्षार्थियों को सहूलियत भी मिलती है।
विज्ञापन

---------------
ऐसे करें मॉडल पेपर डाउन लोड
-------------------
1- छात्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
2- छात्र होम स्क्रीन के बाईं ओर मॉडल पेपर पर लिंक पर क्लिक करे।
3- छात्रों को पीडीएफ दिखेगा, जिसे डाउन लोड करें।
------------------
शिक्षा विभाग ने जारी किए इन विषयों के मॉडल पेपर
इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के छात्रों के लिए अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, इतिहास, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र विषयों के मॉडल पेपर जारी किए जा चुके हैं। अन्य विषयों के मॉडल पेपर जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें