फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को 137 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी

Tue, 15 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया के सबसे बड़े यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64,853 छात्रों की परीक्षा आयोजित होगी। गत वर्ष की तुलना में 4748 छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले कई वर्षों से बाहरी छात्रों के परीक्षा देने में काफी लगाम लगाई गई है, जिससे काफी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की चयन कमेटी ने 137 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है, जिसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन सेंटर बढ़े हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

वर्ष 2016 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 37,326, जबकि इंटरमीडिएट में 27,527 छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा अबकी 281 स्कूलों के छात्र परीक्षा में बैठेंगे। गत वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60,105 छात्र बैठे थे। विगत दिनों ने जिला प्रशासन की चयन कमेटी ने 137 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी।
विज्ञापन


डीआईओएस केपी सिंह यादव के मुताबिक दो दिन के अंदर अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है। उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्रों से नकल के नाम पर धन उगाही करने वाले कई परीक्षा केंद्र जारी हुई अनंतिम सूची में अपने विद्यालय का नाम सूची में शामिल कराने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए हैं।

इस कारण वह बोर्ड से लेकर सत्ता पक्ष के गलियारों में दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अभी भी लगभग एक दर्जन परीक्षा केंद्रों के बढ़ने की गुंजाइशें हैं, क्योंकि विगत कई वर्षों से परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व तक परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें