कन्नौज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गति पकड़ने लगा है। हालांकि अभी 40 फीसदी शिक्षक ही मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन से पूर्व दोनों केंद्रों को सैनिटाइज किया गया।
एसबीएस इंटर कॉलेज में 638 परीक्षकों में 118 मूल्यांकन करने पहुंचे। परीक्षकों ने मास्क, गल्व्स पहनकर मूल्यांकन किया। 1381 कापी जांची र्गइं। केके इंटर कालेज में 386 परीक्षकों में 133 कापी जांचने पहुंचे।
4,323 कापी जांची गईं। इसी तरह दोनों केंद्रों पर 5,619 कापी चेक की गईं। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने उपनियंत्रकों को कोरोना संक्रमण के चलते सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।