फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवारीनगर ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बनवारीनगर मोहल्ले में युवा मंडल छिबरामऊ देहात द्वारा वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल में सेमलपुर और बनवारीनगर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बनवारीनगर ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। सेमलपुर को उपविजेता की ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। शशिकांत शुक्ला व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित ने उत्साहवर्धन किया। वालीबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी सत्य बहादुर चतुर्वेदी, बृजकिशोर दुबे और राजकिशोर दुबे को सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में बनवारीनगर, सेमलपुर, विशुनगढ़, शंकरपुर, एमडी कालेज छिबरामऊ व इंदरपुर की टीमों ने भाग लिया। नाकआउट दौर के टूर्नामेंट के फाइनल में बनवारीनगर व सेमलपुर की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच को बनवारीनगर ने जीतकर टूर्नामेंट की ट्राफी हासिल कर ली। आयोजक ऋषभ मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें