कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के महाचंदापुर गांव में बकरी के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महाचंदापुर गांव निवासी हरिनाथ के घर के बाहर करा बंधा हुआ था। तभी गांव के ही संजू व कमलेश नशे की हालत में बकरे के लाठी मार दी। परिजनों ने दोनों को रोकना चाहा तो गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संजू व परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में हरिनाथ, रंजना, मानसी, साधना, रवि, शिवनाथ, महेश, पारूल और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि बकरा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।