फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू की चपेट में एक ही परिवार के नौ लोग

Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मुंडाला गांव के रिटायर फौजी के परिवार में नौ लोगों को डेंगू हो गया। सभी पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाए कि फौजी को दोबारा डेंगू के लक्षण पाए गए। इससे परिवार में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


इलाके के मुंडाला गांव निवासी रिटायर फौजी अखिलेश यादव को 15 दिन पहले डेंगू हो गया था। देखते ही देखते पत्नी प्रीतेश कुमारी पुत्र अनिकेश, ऋषि कुमार व मुनि कुमार, भाई जितेंद्र सिंह व उनकी पत्नी संगीता व छोटा भाई राजवीर व उनकी पत्नी प्रीति को बुखार हो गया। इलाज के लिए गुरसहायगंज के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहां पर सभी की डेंगू की पुष्टि हुई है। धीरे-धीरे सभी स्वस्थ हो रहे थे, लेकिन बुधवार को रिटायर फौजी अखिलेश यादव को दोबारा बुखार आया। उन्होंने गुरसहायगंज के निजी चिकित्सा के यहां जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उनको दोबारा भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
फौजी को दोबारा डेंगू हो जाने की पुष्टि से परिवार में दहशत का माहौल है। फौजी के भाई संजय यादव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू फैलने की सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई छिड़काव आदि नहीं किया गया है। गांव के लोगों ने एंटी लार्वा दवाई छिड़काव कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया है जल्द ही गांव में कैंप लगाकर दवाइयां वितरित की जाएंगी। दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें