फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिना वोटर लिस्ट बूथ पर पहुंची बीएलओ, थमाया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :52: हीरालाल काॅलेज बूथ पर निर्वाचन संबंधी काम निपटाते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन


छिबरामऊ। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले दिन शनिवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। ग्राम जमामर्दपुर के बूथ संख्या 50 पर बीएलओ संध्या यादव बिना मतदाता सूची के ड्यूटी पर मिलीं। लापरवाही पर एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए नोटिस थमा दिया और तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम काटने) और फॉर्म-8 (संशोधन) की प्रगति रिपोर्ट देखी। बिना अभिलेखों के मतदाताओं के नाम छांटने या नए नाम दर्ज करने पर एसडीएम ने सख्त रवैया अपनाया। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण राष्ट्र का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता, मनमानी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो बीएलओ समय पर बिना अभिलेखों के पाए जाएंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें