फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में डूबकर महिला की मौत

Sat, 21 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
ससुराल में युवक की मौत पर रोते विलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलिकपुर। काली नदी में भैंस को पानी पिलाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी शिव कुमारी (48) पत्नी सत्यपाल यादव बीते गुरुवार करीब पांच बजे गांव के पास बह रही काली नदी में जानवर को पानी पिलाने गई थी। इस दौरान उसका संतुलन किसी तरह बिगड़ गया, जिससे वह गहरे पानी में गिर गई।
विज्ञापन


इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन जब तक उसको बाहर निकालने की मशक्कत की गई तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल अशोक धर पांडेय के निर्देश पर हल्का इंचार्ज आरबी यादव ने शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान अवधेश चतुर्वेदी ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें