फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने मनाई सरदार पटेल की जयंती

Sat, 31 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित सेंट लारेंस विद्यालय में बैठक कर भाजयुमो ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल लौह पुरुष थे। उन्होंने कई विरासतों को भारत में विलय कराया। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था उसे पूरा करने का कार्य किया।
विज्ञापन


पटेल ने किसानों के लिए संघर्ष किया। बहुत सी रियासतें पाकिस्तान में मिलना चाहती थी, पर पटेल जैसे साहसी वीर कुशाग्र बुद्धि वाले लौह पुरुष ने उनका भारत में विलय कराया। क्षेत्रीय सह संयोजक आनंद गुप्ता ने कहा कि जीवनभर अंग्रेजों की हुकूमत को उखाड़ फेंकने का उन्होंने प्रयास किया था।

नगर महामंत्री रिंकू दीक्षित व धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पटेल सर्वसमाज के नेता थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, बउआ गुप्ता, नगर अध्यक्ष जयगोयल, वीर सिंह, दिलीप गुप्ता, आशू तिवारी, शैलेंद्र सिंह गौर, अजय दिवाकर, शैलेंद्र शाक्य, दिनेश चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, आशीष वर्मा, प्रतीक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें