कन्नौज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पारस्परिक सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया। वीर सिंह भदौरिया ने राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियों से बचने की बात कही। ज्ञापन में प्रकरण को निर्वाचन आयोग और संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष भेजने की भी मांग की गई। यदि जांच में वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो जवाबदेही तय करने को कहा गया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, रामसेवक कठेरिया, महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, हरिबक्स सिंह मौजूद रहे।