तालग्राम । नगर पंचायत में हुए निराशा जनक मतदान प्रतिशत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। कम मतदान खेल बिगाड़ सकता है। गुरुवार शाम प्रशासन की ओर से मतदान के आंकड़े ( 73.73) जारी किए जाने के बाद यह बहस शुरू हो गई है।
दरअसल, 2017 के निकाय चुनाव में तालग्राम 76.36 फीसदी मतदान हुआ था। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी कुसमा यादव ने जीत दर्ज की थी। कुल 9200में 6900 वोट पड़े थे। जिसमे कुसमा को चार हजार 351 वोट मिले थे। रनर रही भाजपा अरुणा कुमारी को 1339 मत मिले थे। कुसुमा ने 3012 मतों से भाजपा के अरुणा कुमारी को मात दे दी थी। इस बार उनके देवर पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा की अरुणा शाक्य मैदान में हैं।अब 2017 के मतदान प्रतिशत की तुलना में इस बार करीब दो फीसद की कमी किस प्रत्याशी का खेल बिगाड़ेगी, इसे लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
-
नाम वार्ड कुल मतदात पड़े मत
- हर्ष नगर 1061 826
- शिवाजी नगर 862 584
- इंदिरानगर 924 650
- किदवई नगर 764 562
- शास्त्री नगर 680 543
- लक्ष्मी नगर 1023 699
- जवाहर नगर 912 730
-महावीर नगर 1106 802
-हमीद नगर- 1037 801
-इकबाल नगर 1017 725
-आजादनगर 1090 828
कुल 10476 7750