फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आरक्षण में धांधली का आरोप लगाया

Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी अनंतिम आरक्षण सूची में भाजपा ने धांधली का आरोप लगाया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला को सौंपा गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री अवधेश राठौर, रामू कठेरिया, धर्मेंद्र कटियार, अंशू तिवारी, मोनू दुबे, महाराणा प्रताप सिंह, प्रभात वाजपेयी, राजकिशोर दुबे आदि भाजपाई नारेबाजी करते हुए सोमवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिला पंचायत के वार्डों का जो आरक्षण आया है वह संविधान सम्मत नहीं है।

 जाति गणना के अनुसार भी यह आरक्षण नहीं है। प्रदेश सरकार के दबाव में अफसरों ने सपा को फायदा पहुंचाने के लिए मनमाना आरक्षण तय किया है। जिला पंचायत वार्डों का आरक्षण चक्रानुसार नहीं करने का आरोप भी लगाया गया है। भाजपाइयों का कहना है कि ग्राम पंचायत का कार्यकाल सितंबर व अक्तूबर महीने में समाप्त हो रहा है, लेकिन चुनाव बाद में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


 यह लोकतंत्र की हत्या है। सपा सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में कब्जा करना चाहती है। जिला प्रशासन भी सपा के अनुसार चल रहा है। भाजपाइयों ने आरक्षण में सुधार व न्याय संगत आरक्षण न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें