फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता चालक समेत गिरफ्तार, स्कार्पियो सीज

Tue, 10 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आाराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई रोड पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों से अभद्रता करने और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता को ड्राइवर समेत गिरफ्तार कर स्कार्पियो सीज कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज निवासी भाजपा नेता जीतू तिवारी अपने चालक दिलावरपुर निवासी सोनू के साथ स्कार्पियो से कानपुर जा रहे थे। हरदोई रोड पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी अंशुल पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने भाजपा का झंडा और भाजपा कलर की पट्टी गाड़ी में लगी देख गाड़ी रोक ली। अधिकारियों व पुलिस ने वीडियोग्राफी कर झंडा व पट्टी हटवाने लगे। तभी भाजपा नेता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय व उपजिलाधिकारी से अभद्रता शुरू कर दी। अधिकारियों ने भाजपा नेता, ड्राइवर को हिरासत में लेकर स्कार्पियो कब्जे में ले ली।

सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रावेंद्र त्रिवेदी, वीर सिंह भदौरिया, प्रभात बाजपेई, अवधेश राठौर, रंजीत कश्यप, आदि भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने एसडीएम सदर से वार्ता कर मामला निपटाने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम ने एक नहीं मानी।
विज्ञापन


अंशुल पांडेय की तहरीर पर सदर कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों से अभद्रता व गाली-गलौज करने की तहरीर दी गई है। सदर कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता व उनके चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें