फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा का कब्जा

Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा को जीत का प्रमाण पत्र देते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उमर्दा ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने सपा प्रत्याशी इंद्रेश यादव को 59 मतों से हराकर कब्जा कर लिया। डीएम जगदीश प्रसाद, एसपी हरीश चंदर ने अजय वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
तिर्वा ब्लाक परिसर में रविवार की सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान शुरू किया। दोपहर दो बजे तक 144 बीडीसी सदस्यों ने मतदान कर दिया था। एक महिला सदस्य आइशा बेगम दोपहर 2:30 ब्लाक पहुंची। तीन बजे डीएम ने बैलेट बाक्स सील कर दिया। सभागार कक्ष व बाहर सीसी टीवी कैमरे लगवाएं थे। इसके कुछ देर बाद ही मतगणना प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना के लिए कुल 145 मतपत्रों के छह अलग-अलग बंडल बनाए गए। भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा को 100 और सपा प्रत्याशी इंद्रेश यादव को 41 मत मिले। चार मत डीएम ने निरस्त कर दिए। मतदान व मतगणना की प्रक्रिया शांति पूर्ण होने पर डीएम ने दोनों उम्मीदवारों के अलावा ड्यूटी पर लगे सरकारी अफसरों व कर्मचारियों को बधाई दी। डीएम ने बताया एक मतदाता ने मतपत्र रिक्त डाला था। वहीं, तीन मतदाताओं ने प्राथमिकता सही नहीं भरी थी। प्रथम प्राथमिकता को रिक्त छोड़ दूसरी प्राथमिकता भरी थी।
विज्ञापन
सपा व भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जुटे पार्टी के पदाधिकारी उमर्दा ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर रविवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, सदर सपा विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजू कटियार, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, कन्नौज सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव समेत करीब पांच सौ सपा समर्थक इंद्रेश यादव के कार्यालय पर एकत्रित थे। उधर, भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा नेता वीर सिंह भदौरिया, त्रिलोकी चतुर्वेदी समेत पांच सौ समर्थक जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें