फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : पक्षी विहार में पक्षियों का लिया बीट सैंपल

विज्ञापन
लाख वहोसी पक्षी विहार में पक्षियों का बीट एकत्र करती पशु चिकित्सा टीम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। लाख वहोसी पक्षी विहार में वन विभाग के साथ पशु चिकित्सा टीम ने डेरा डाल दिया। झीलों में विचरण करने वाले प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का बीट सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के चिड़िया घर में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी सचेत हो गए हैं। रविवार को जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता टीम के साथ लाख वहोसी पक्षी विहार पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी अजय त्रिपाठी की टीम ने झीलों के किनारे प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों के बीट के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए बरेली भेजा गया।
जिला वन अधिकारी ने बताया कि अफ्रीकन ग्रे पेलिकन, ब्लैक श्वान, क्रस्टेड डक, सिल्वर पिंटेल और स्थानीय पक्षी मोर, कबूतर, तोतों की ताजा बीट के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय शाल्य ने अपनी टीम के साथ गपचरियापुर, कन्नौली, कनपुरा, महते पुरवा, नौरंगपुर नगरिया, रामबोड़ा, हनसापुर, कलुआपुर में बने पोल्ट्री फार्मों ंका निरीक्षण किया और मुर्गियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें