फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बर्ड फ्लू सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। दूसरे जनपद में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग भी सतर्क हो गया था। बचाव व एहतियात के लिए जिले में पशु पालन विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों से 300 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभाग ने शनिवार को राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



सीवीओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद यहां भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया गया था। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर समस्त संबंधित विभागों को उनके दायित्वों के प्रति सचेत भी किया गया था। पशु पालन विभाग की विकास खंड स्तरीय रैपिड रेस्पॉन्स टीमें निरंतर क्रियाशील रहते हुए जनपद की पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने में लगी थी। इसके अलावा नमूनों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी।
पोल्ट्री फार्म्स से जुड़े प्रमुख लोगों के लिए सावधानियों के विषय में जानकारी देते हुए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। जिले से क्लोएकल, ओरो फैरेन्जियल तथा सीरम सैंपल मंडलीय रोग निदान प्रयोगशाला भेजे गए थे। तीन सौ की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है निगेटिव आई है। आमजन से सतर्कता बनाए रखते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें