फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिरतिया ने कबीरगंज को नौ रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगला मान प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया की टीम ने कबीरगंज की टीम को नौ रन से हराया। बिरतिया की टीम के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अच्छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। बिरतिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवरों में 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कबीरगंज की टीम आवश्यक ओवरों में 65 रन ही बना सकी। बिरतिया टीम के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने दो विकेट लिए। समाजसेवी बाबा चौहान ने मोहम्मद कैफ को पुरस्कृत किया। इस दौरान हिमांशु चौहान, जय तथा निगम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें