फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोरोना जांच व मास्क के ओपीडी में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में ओपीडी का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में बिना कोरोना जांच व मास्क के मरीज व तीमारदार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने मातहतों को दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों की परेशानियों को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने ओपीडी शुरू की है। ओपीडी में हर विभाग का अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। बुधवार को ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने यहां तैनात डॉक्टरों से आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का बचाव करते हुए मरीजों को उपचार दिया जाए। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच जरूर कराएं। गेट पर मौजूद कर्मचारियों से कहा गया कि कोरोना जांच और मास्क लगाने वाले मरीजों को ही ओपीडी में आने की इजाजत दी जाए। अगर किसी मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाए। इससे कि समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. मधुलिका यादव और अभिषेक यादव, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें