सरिया चोरी के बारे में जानकारी देता दुकानदार।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जीटी रोड पर जनता कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से रात को किसी समय चोरों ने करीब सौ क्विंटल सरिया चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी सुधीर तिवारी उर्फ कल्लू पुत्र स्व. मिजाजीलाल तिवारी जनता कोल्ड स्टोरेज के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान किए हैं। शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने दुकान के बाहर ट्रक लगाकर सौ क्विंटल सरिया चोरी कर ली। सुबह यह दुकान पर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर एसआई किशनवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पास में स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें सिर्फ ट्रक दिखाई दे रहा था।
वहीं एक अन्य वारदात में मोहल्ला जेरकिला निवासी सलीम खान पुत्र मजूल सुल्तान आलम ने बताया कि वह परिवार के साथ पैतृक गांव कमालपुर गए थे। घर में मां मौजूद थीं। शुक्रवार सुबह घर में नौकरानी काम करने आई। उस समय मां छत पर मौजूद थीं। नौकरानी ने फ्रिज पर रखी चाबी से सेफ खोल ली। इसमें रखे एक लाख 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नौकरानी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।