फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो की मौत

Sat, 18 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देर रात मिघौली रोड पर सड़क पर खड़े ट्रक में दो बाइकों पर सवार चार युवक टकरा गए। हादसे में दो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निगोह निवासी श्यामू पुत्र शिवराज सिंह यादव व सुनील कुमार पुत्र जसराम सिंह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर धर्मेंद्र पुत्र इनाम सिंह यादव व अनुज पुत्र श्यामबाबू यादव भी थे। मिघौली रोड पर गांव के पास ही रोड पर एक खराब ट्रक खड़ा था। तेज रफ़्तार बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में श्यामू व सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनुज ने फोन कर घटना की जानकारी गांव में दी, जिस पर गांव से कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, कोतवाल राजबहादुर सिंह व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवकों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।  सीओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। गांव में आसपास के कई थानों की फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। मृतक पास के गांव में दोस्तों के साथ होली मिलकर घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें