छिबरामऊ। मोहल्ला बस्तीराम निवासी प्रशांत पाठक (47) नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर सरिया की दुकान है। बुधवार शाम वह बाइक की सर्विस कराने फर्रुखाबाद गए थे। लौटते समय ग्राम बहोरिकपुर के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से नगला दिलू स्थित सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को कार सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।